प्रश्न. रेल मंत्रालय ने किस वर्ष तक कार्बन-तटस्थ बनने के लिए पांच-आयामी योजना की रूपरेखा तैयार की है?
उत्तर: 2030
प्रश्न. हाल ही में किस बैंक ने बैंक के ग्राहकों के लिए को-ब्रांड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए SBI कार्ड के साथ साझेदारी की है?
उत्तर: पंजाब एंड सिंध बैंक
प्रश्न. हाल ही में टाटा समूह के दिग्गज आर. के. कृष्णकुमार का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म श्री से सम्मानित किया गया था?
उत्तर: 2009
प्रश्न. हाल ही में ‘SMART’ कार्यक्रम की शुरूआत किसने की है?
उत्तर: आयुष मंत्रालय
प्रश्न. हाल ही में गुजरात के किस शहर को अपना पहला इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) मोबाइल डिवाइस मिला?
उत्तर: अमरेली
प्रश्न. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ एक व्यापक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: ऑस्ट्रिया
प्रश्न. हाल ही में कोरेगांव भीमा की लड़ाई की कौनसी वर्षगांठ मनाई गई?
उत्तर: 205वीं
प्रश्न. नई दिल्ली में एमपीएल 59वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप में भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर कौन बने?
उत्तर: कौस्तव चटर्जी
प्रश्न. हाल ही में क्रोएशिया ने EU की सामान्य मुद्रा-यूरो को अपनाया और शेंगेन क्षेत्र में शामिल हुआ। क्रोएशिया किस वर्ष में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था?
उत्तर: 2013
प्रश्न. हाल ही में सत्येंद्र नाथ बोस की 129वीं जयंती मनाई गई। उन्हें किस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था?
उत्तर: 1954
Leave a comment