प्रश्न. भारतीय मूल की किस सिख महिला ने एशियाई मूल के कनेक्टिकट के पहले सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में शपथ ली?
उत्तर: मनमीत कोलन
प्रश्न. भारतीय भारोत्तोलक धनुष और ज्योष्ण ने IWF विश्व युवा चैंपियनशिप में अपनी-अपनी श्रेणियों में कौन सा पदक जीते?
उत्तर: कांस्य
प्रश्न. किसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का कप्तान नामित किया गया?
उत्तर: नितीश राणा
प्रश्न. हाल ही में कौन विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में 75 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियन बनीं?
उत्तर: लवलीना बोरगोहेन
प्रश्न. कर्नाटक में चुनाव आयोग (ईसी) ने किस ट्रांसजेंडर लोक कलाकार को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पोल आइकन के रूप में चुना?
उत्तर: मंजम्मा जोगती
प्रश्न. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मनरेगा मजदूरी दरों में कितने तक संशोधन किया गया?
उत्तर: 10%
प्रश्न. प्रोजेक्ट एलिफेंट के 30 साल पूरे होने पर द्रौपदी मुर्मू काजीरंगा में ‘कौन सा उत्सव का शुभारंभ करेंगी?
उत्तर: गज उत्सव’
प्रश्न. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 4 आर्मर्ड रेजिमेंट (49 आर्मर्ड रेजिमेंट, 51 आर्मर्ड रेजिमेंट, 53 आर्मर्ड रेजिमेंट और 54 आर्मर्ड रेजिमेंट) को कौन सा मानक प्रदान किए?
उत्तर: राष्ट्रपति मानक
प्रश्न. ब्राजील में किसे मार्कस ट्रॉयजो की जगह ब्रिक्स बैंक का नया अध्यक्ष चुना गया?
उत्तर: ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ
प्रश्न. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने किसे नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में नियुक्त किया?
उत्तर: श्रीकांत वेंकटचारी
Leave a comment