प्रश्न. 17 मार्च 2023 को ‘पशु चिकित्सा और आयुर्वेद’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेट कॉन्क्लेव का उद्घाटन कहाँ किया गया?
उत्तर: हरिद्वार
प्रश्न. कौन 17 मार्च 2023 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से तमिलनाडु के धनुषकोडी तक पाक जलडमरूमध्य को अंडर-21 समूह में सबसे तेजी से तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने?
उत्तर: सम्पन्ना रमेश शेलार
प्रश्न. वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) 2023 के अनुसार आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश कौन सा है?
उत्तर: अफगानिस्तान
प्रश्न. किस राज्य में ‘नेचुरल फार्मिंग फॉर रिवाइटलाइजिंग एनवायरनमेंट एंड रेसिलिएंट एग्रीकल्चर’ थीम पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू किया गया था?
उत्तर: मणिपुर
प्रश्न. नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर: राम सहाय प्रसाद यादव
प्रश्न. “बिपिन: द मैन बिहाइंड द यूनिफॉर्म?” नामक नई पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर: रचना बिष्ट रावत
प्रश्न. किस राज्य ने किस राज्य में 19 नए जिलों और तीन नए मंडलों की घोषणा की है?
उत्तर: राजस्थान
प्रश्न. किस राज्य को पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन मिली है?
उत्तर: मेघालय
प्रश्न. पीएम मित्रा योजना के तहत कितने मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे?
उत्तर: 7
प्रश्न. यूक्रेन को लड़ाकू जेट प्रदान करने वाला पहला NATO देश कौन सा देश है?
उत्तर: पोलैंड
Leave a comment