प्रश्न. रेलवे द्वारा किस रेलवे स्टेशन पर अपनी तरह का पहला ट्रांस टी स्टॉल स्थापित किया गया?
उत्तर: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन
प्रश्न. हाल ही में कौन सा देश यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने वाला नाटो का पहला सदस्य होगा?
उत्तर: पोलैंड
प्रश्न. किसके किसके बिच वित्तीय उत्पादों और सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये?
उत्तर: आरबीआई और सेंट्रल बैंक ऑफ यूएई
प्रश्न. हाल ही में किस टीम ने इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक को 2023 टी20 सीज़न के लिए बैंकिंग पार्टनर बनाया?
उत्तर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)
प्रश्न. हाल ही में सीमा सड़क संगठन ने रिकॉर्ड बनाया 68 दिनों में कहाँ से कहाँ तक जोड़ने वाले रणनीतिक ‘जोजिला दर्रे’ को खोला?
उत्तर: कश्मीर को लद्दाख
प्रश्न. किसकी अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने सैन्य हार्डवेयर के अधिग्रहण के लिए 70,500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
उत्तर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
प्रश्न. हाल ही में कौन सा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र 2023’ जोधपुर, राजस्थान में संपन्न हुआ?
उत्तर: भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य
प्रश्न. हाल जी में किसने कोच्चि में भारतीय नौसेना के गनरी स्कूल आईएनएस द्रोणाचार्य को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान किया?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
प्रश्न. हाल ही में किस भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर को सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स 2023 में “गवर्नर ऑफ द ईयर” नामित किया गया?
उत्तर: शक्तिकांत दास
प्रश्न. उपग्रह संचार कंपनी ‘वनवेब’ को इसरो रॉकेट से 36 उपग्रहों का प्रक्षेपण कब करेगी?
उत्तर: 26 मार्च 2023
Leave a comment