प्रश्न. दलहन फसलों के महत्व को उजागर करने के लिए विश्व दलहन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 10 फरवरी
प्रश्न. ICC T-20 महिला विश्व कप 10 फरवरी 2023 को किस देश में शुरू होगा?
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका
प्रश्न. फरवरी 2023 में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से किसके साथ साझेदारी की?
उत्तर: भारतीय नौसेना
प्रश्न. फरवरी 2023 में जारी “मेकिंग द डिजिटल इकोसिस्टम डिसेबल्ड फ्रेंडली” शीर्षक वाली रिपोर्ट में निम्नलिखित में से किसे दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भारत का सबसे सुलभ ऐप नामित किया गया है?
उत्तर: व्हाट्सएप
प्रश्न. 9 फरवरी 2023 को, MMTC-PAMP, राज्य के स्वामित्व वाली MMTC लिमिटेड और प्रोडक्ट्स आर्टिस्टिक्स मेटाक्स प्रीसीक्स (PAMP) के बीच एक संयुक्त उद्यम ने डिजिटल सिल्वर लॉन्च करने की घोषणा की। PAMP किस देश में स्थित है?
उत्तर: स्विट्जरलैंड
प्रश्न. 8 फरवरी 2023 को, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की कि अप्पासाहेब धर्माधिकारी को वर्ष 2022 के महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें किस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित किया गया था?
उत्तर: 2017
प्रश्न. पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित “राजा राम मोहन राय राष्ट्रीय पुरस्कार” के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर: ए.बी.के. प्रसाद
प्रश्न. ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (GQII) 2021 में भारत की गुणवत्ता परिषद के तहत भारत की राष्ट्रीय मान्यता प्रणाली का कौनसा स्थान है?
उत्तर: पांचवा
प्रश्न. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 11 से 19 फरवरी 2023 तक किस शहर के आजाद मैदान में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2023 का आयोजन करने जा रहा है?
उत्तर: मुंबई
प्रश्न. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) को पहली बार भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में लिथियम भंडार मिले हैं?
उत्तर: जम्मू और कश्मीर
प्रश्न. प्रतिवर्ष राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 13 फरवरी
प्रश्न. फरवरी 2023 में निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स किस देश के नए राष्ट्रपति चुने गए?
उत्तर: साइप्रस
प्रश्न. फरवरी 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निम्न में से कितने राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए?
उत्तर: 13
प्रश्न. हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने एक अदृश्य गैलेक्सी की खोज की?
उत्तर: इटली
प्रश्न. भारत निम्न में से किस देश में संयुक्त रूप से 12वें हिंदी सम्मेलन का आयोजन करेगा?
उत्तर: फिजी
प्रश्न. पीएम मोदी ने फरवरी 2023 में एयरो इंडिया का 14 वा संस्करण का उद्घाटन किस शहर में किया?
उत्तर: बेंगलुरु
प्रश्न. फरवरी 2023 में G20 कृषि कार्य समूह की पहली बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर: इंदौर
प्रश्न. कौन सा शहर फरवरी 2023 में शहरी नदी संरक्षण पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा?
उत्तर: पुणे
प्रश्न. किस देश ने बीमारियों का पता लगाने के लिए स्निफिंग रोबोट लांच किया ?
उत्तर: इजराइल
प्रश्न. किसने राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी अमृतपेक्स 2023 का उद्घाटन किया ?
उत्तर: अश्वनी वैष्णव
Leave a comment